Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान रैली के लिए किया जनसम्पर्क

किसान रैली के लिए किया जनसम्पर्क

सिकंदराराऊ। समाजवादी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। सोलंकी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर 23 दिसंबर को इगलास में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की संयुक्त महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए क्षेत्र की जनता से अपील की और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। सोलंकी ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति काफी उत्साह देखा गया और जनता ने रैली में पहुंचने का पूरा आश्वासन दिया। इगलास की रैली ऐतिहासिक होगी।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिनेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर डंबर सिंह, ओमनरेश फौजी, वरिष्ठ सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, रिंकू यादव, सुभाष बघेल, प्रवीन यादव, धर्मेन्द्र यादव, मुकुट सिंह कुशवाहा, पप्पू यादव, रवि यादव, श्रीपाल जाटव, अखिलेश यादव, भोला यादव, अनिल शर्मा, नितिन टोली, कैलाश यादव आदि साथ रहे।