Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जीवित को मृत दिखाकर नामावली से नाम काटा

जीवित को मृत दिखाकर नामावली से नाम काटा

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर मतदाता नामावली से नाम काट दिया गया।मामले की जानकारी तब हुई जब उस व्यक्ति के घर में नोटिस पहुंची।मामला क्षेत्र के गांव निगोहां का है।गांव के बद्री प्रसाद का कहना है कि उनकी मां शिव कांति स्वस्थ है और घर में है। इस बीच बीएलओ ने उनकी माता का नाम निर्वाचक नामावली से काट दिया गया।इस बात की जानकारी उनको तब मिली जब उनके घर में निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस पहुंची जिसमें उनकी मां को मृतक बताया गया है।इसके बाद पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है ।