Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता का आयोजन

ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता का आयोजन

हरचंदपुर/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मद मऊ ग्राम सभा में नाबार्ड तथा बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा कंडौरा के सानिध्य में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जादू के माध्यम से जादूगर द्वारा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बैंक से जुड़ना चाहिए।शाखा प्रबंधक कंडौरा सुयश मिश्रा द्वारा बैंक की योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई व सुरक्षित लेनदेन हेतु अनेकों महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।इस मौके पर शाखा से ओ०पी० मिश्रा, जिला कार्यालय रायबरेली से जिला समन्वयक पाठक ,शरद शुक्ला एवं निरलेश खरे भी उपस्थित रहे।