Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का चाबुक

अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का चाबुक

नगर निगम परिवर्तन दल ने फुटपाथ कराया खाली, कई के कांटे चालान
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के निर्देशन में नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। साथ ही कई लोगों को चालान भी किये। नगर निगम टीम ने सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी देकर फुटपाथ खाली करने की चेतावनी दी गई। वहीं ठेले वालो से साफ-सफाई रखने के अलावा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इसके अलावा बस स्टेंड के समीप बनी अवैध कार पार्किग को हटाने की कार्रवाई की गई। कई कार चालक तो अपनी कार को लेकर रफू चक्कर होते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने कई कार चालकों के मौके पर चालान किये। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल की टीम द्वारा बताया गया कि व्यापारियों की जो शिकायतें थीं। उसको लेकर अभियान चलाया गया है। जिसमें सड़क पर आड़े तिरछे खड़े वाहन, टैक्सी कार, ऑटो, ठेले आदि को हिदायत दी गई है। कई लोगों के चालान भी कांटे है।