Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजय पुंडीर और सलीम कुरैशी सचिव

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजय पुंडीर और सलीम कुरैशी सचिव

सिकंदराराऊ। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को बार रूम में संपन्न हुआ ।सुबह 10:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक मतदान कराया गया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।अध्यक्ष पद हेतु अजय पुंडीर एवं उदयवीर सिंह तथा सचिव पद के लिए सलीम कुरेशी एवं मनोज कुमार सिसोदिया के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें अजय पुंडीर अध्यक्ष तथा सलीम कुरेशी सचिव निर्वाचित हुए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनी सिंह बघेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम जितेंद्र यादव,कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय चंद्रभान सिंह बघेल ,सह सचिव प्रथम रंजीतरंजन श्रोती, सह सचिव द्वितीय देवव्रत यादव ,सहसचिव तृतीय अभय चौहान एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश यादव, सहायक चुनाव अधिकारी हिमांशु शर्मा, बिंम्बसार सांकृत्यायन, प्रबल प्रताप सिंह ,देशदीपक के कुशल निर्देशन में पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा मिठाई बांटी गई।