Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने किया कब्जा,दी गई तहरीर

महिला की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने किया कब्जा,दी गई तहरीर

ऊँचाहार/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन जमीन कब्जा करने व निर्माण में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गाँव निवासी सीता देवी का आरोप है कि वो अपनी भूमि पर नींव भरकर निर्माण कर रही थी।जिसे गांव के ही कुछ लोगों ने नींव की दीवाल को उखाड़कर जबरन उस पर छप्पर डालकर कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर गालीगलौज व मारपीट पर आमादा है।पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।