ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के लखनऊ- प्रयागराज मार्ग पर सवैया तिराहे के निकट बटी रेस्टोरेंट के सामने गैस सिलेंडर से लदा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, गनीमत ये रही कि घटना में चालक व खलासी सभी बाल बाल बच गये।वहीं वाहन में लदे सभी गैस सिलेंडर भरे हुए थे जिससे बड़ा हादसा टलने से बच गया।शनिवार की दोपहर बाद गैस सिलेंडर लादकर एक वाहन रायबरेली की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रहा था जैसे ही वाहन सवैया तिराहे के निकट बटी रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। आस पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक व खलासी को बाहर निकाला। हालांकि घटना में दोनों सवार बाल-बाल बच गये।वहीं बताया जा रहा है कि उक्त वाहन उन्नाव जनपद से 450 भरे हुए सिलेंडर लादकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था।हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई हैं।
Jansaamna