Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा युवक, हालत गंभीर

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा युवक, हालत गंभीर

कानपुर। बर्रा क्षेत्र के तात्या टोपेनगर में एक निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पडोसी का कहना है कि घरों के ऊपर से गई हुई हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने के लिए अधिकारियों से निवेदन किया और लिखित में ज्ञापन दिया। इससे पहले भी कई बार हो चुके हैं।