Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीआरडी जवान की कुआं में गिरने से मौत

पीआरडी जवान की कुआं में गिरने से मौत

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर निवासी एवं पीआरडी के जवान की बीती रात्रि को ट्यूबवेल के कुआं में गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई और आज दोपहर पता चलने पर घटना की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
बताते हैं थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर निवासी करीब 40 वर्षीय महेश कुशवाहा पुत्र गुलाब सिंह कुशवाहा पीआरडी में तैनात था और बीती रात्रि को ड्यूटी करने के उपरांत वह अपने खेतों पर होते हुए अपने घर जा रहा था और इसी दौरान वह अपने खेतों पर बने टयूवेल के कुआं में गिर पड़ा और आज दोपहर जब परिजनों ने कुआं में झांक कर देखा तो कुआं में महेश कुशवाहा के पड़े मिलने से परिजनों में भारी हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई तथा महेश को जैसे-तैसे कुआं से बाहर निकाला और तत्काल चिकित्सकों के पास ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।