Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांवों में मोदी-योगी की तस्वीर वाले थैले में अब भी मिल रहा फ्री राशन

गांवों में मोदी-योगी की तस्वीर वाले थैले में अब भी मिल रहा फ्री राशन

कब लगेगी पाबंदी: सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का कोई असर
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का कोई असर नहीं है ।आज भी मुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री की फोटो लगी पॉलीथिन का नमक और पॉम आयल बांटा जा रहा है । मंगलवार को क्षेत्र के गांव गंगेहरा गुलाल गंज में राशन का वितरण हो रहा था। जिसमें चना,नमक और पॉम आयल के पैकेट पर सीएम योगी और पीएम मोदी का चित्र अंकित था। कोटेदार द्वारा राशन किट में नेताओ के चित्र को वितरित किए जाने की जानकारी जब अन्य लोगों को हुई तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। किन्तु न तो वितरण पर रोक लगी और न ही कोई कार्रवाई की गई है।