ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। प्रसूता को लेकर सीएचसी जा रही एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। जिसमे जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है । क्षेत्र के गांव पुरबारा निवासी राम सहाय की पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू ने फोन करके एंबुलेंस बुलवाया था। एम्बुलेंस प्रसूता को लेकर सीएचसी जा रही थी कि तब रास्ते में कोतवाली क्रासिंग के पास अचानक चलती एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को जन्म दे दिया। उसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने अन्य लोगों के सहयोग से प्रसूता और नवजात को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डा. एम. के. शुक्ला ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है ।
Jansaamna