Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोहित ने छोटी उम्र में पुस्तक लिखकर किया नाम रोशन

रोहित ने छोटी उम्र में पुस्तक लिखकर किया नाम रोशन

सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के गाँव नरहरपुर (दोस्तपुर) में जन्मे रोहित कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ” द रीयल हीरो ऑफ इंडिया ” इन दिनों काफी चर्चा में है। इनके पिता अनिल कुमार एक टेलर व माता जी एक गृहणी हैं। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही लाखन राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर से की।
लेखक द्वारा इस पुस्तक में स्वच्छता अभियान के जनक कहे जाने वाले संत गाडगे महाराज के जन्म व उनके द्वारा दिये गये सामाजिक योगदान को दर्शाया गया है। महज 21 वर्ष की आयु में लेखक रोहित कुमार ने पुस्तक लिखकर एक उपलब्धि हासिल की है। बचपन से विज्ञान विषय में पढ़ाई करने के बावजूद इनकी रुचि हिंदी साहित्य से रही है जो सभी के लिए एक प्रेरणा है। इन्हें इस लेखन कार्य हेतु उत्कृष्ट लेखक के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये इन दिनों राजकीय पोलिटेक्निक सोरों कासगंज से डिप्लोमा इन मेकैनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे हैं।