Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वेंडर को गोली मारकर पौने चार लाख लूट ले गए अज्ञात बदमाश

वेंडर को गोली मारकर पौने चार लाख लूट ले गए अज्ञात बदमाश

मिर्जापुर| कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज बुधवार को भोर में लगभग पांच बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा स्टाम्प वेंडर को गोली मारकर पौने चार लाख लूट कर भाग गए इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और घटना की सूचना पर पुलिस के आलाअधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत लगभग चालीस वर्षीय लालबाबू बिन्द पुत्र शंकर लाल बिंद जो(स्टाम्प वेंडर) है निवासी कोलकम कलां थाना लालगंज अपने घर से मो0सा0से मीरजापुर आ रहे थे कि देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत(पीलीबत्ती करनपुर) मिलिट्री कम्पाउण्ड के पास अपाचे सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लालबाबू को बाये पैर में गोली मार कर 03.75 लाख रूपये लेकर भाग गये। वहीं स्टाम्प वेंडर गोली लगने से गिरकर तड़पने लगे और इस दौरान जिसकी इलाकाई पुलिस को भी हुई जिस पर उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई व साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल, परिक्षेत्र द्वारा भी किया गया । मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस के अधिकारीगण मौजूद रहे और तहकीकात में जुट गए|