Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेरहवीं संस्कार में ससुराल आए युवक की टेंकर से पहिया चोरी

तेरहवीं संस्कार में ससुराल आए युवक की टेंकर से पहिया चोरी

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। भदोखर से ऊंचाहार अपनी ससुराल तेरहवीं संस्कार में आए युवक के टैंकर के दो पहिया चोरी हो गई है। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। भदोखर थाना क्षेत्र के गांव बेला भेला निवासी राज नारायण की ससुराल ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटरा बहादुर गंज में है। उसकी ससुराल में बुधवार को तेरहवीं थी। युवक टैंकर लेकर फतेहपुर से अपनी ससुराल आया था। जहां गांव से बाहर टैंकर खड़ा करके ससुराल चला गया। सुबह जब सोकर उठा तो उसके टैंकर के दो पहिया गायब थे। उसके बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में की है ।