Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरिक्षण

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरिक्षण

सादाबाद। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरिक्षण किया।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से सर्वे कर सूची तैयार करते हुए शत-शत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। कोविड वैक्सीनेशन एवं पोर्टल पर कोविड टीकाकरण फीडिंग के संबंध में समीक्षा कर 15 से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उप जिलाधिकारी सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, आदि उपस्थित रहे।