Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिर, एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

फिर, एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद के कोतवाली ऊंचाहार क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने बताया कि बच्ची शौच के लिए घर से दूर गई थी और उसके घर लौटते वक्त गांव के ही एक कामांध युवक ने बच्ची का हांथ जबरन पकड़कर उसे सफेदा के पेड़ लगे खेत के बीच ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी डर गया और तभी हांथ छुड़ाकर नाबालिक अपने घर की तरफ भाग गई।घर पहुंचकर उसने आपबीती परिजनों को बताई । परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।