Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वरिष्ठ पत्रकार को पितृ शोक

वरिष्ठ पत्रकार को पितृ शोक

ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। वरिष्ठ पत्रकार राजाराम मौर्य के पिता सालिकराम मौर्य का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। क्षेत्र के गांव पूरे मोहन मजरे बाबूगंज निवासी दिवंगत श्री मौर्य को सोमवार को ही लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 90 वर्षीय श्री मौर्य के दो पुत्र है। जानकारी होते ही मंगलवार दोपहर से ही सभी मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर भी सभी पत्रकारों ने अपने-अपने शब्दों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। बुधवार को क्षेत्र के गोला गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।