Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

फिरोजाबाद। नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे खम्बा नम्बर 50 के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहंुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताते चले कि विगत रात्रि में थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे खम्बा नम्बर 50 के समीप लगभग 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगों को पड़ा दिखायी दिया। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचीं इलाका पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।