Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग थाना पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अलग-अलग थाना पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को देशी तमंचा व अवैध शराब सहित दबोच लिया। जिनके खिलाफ संबंधित धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी हैं। थाना उत्तर पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजीब कुमार दुवे ने बताया कि विगत रात्रि चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से नई आबादी रैहना निवासी विष्णु उर्फ अंशुल पुत्र धीरेन्द्र कुमार थाना दक्षिण क्षेत्र करबला निवासी दिनेश कुशवाह पुत्र रामबहादुर पुजारी को अवैध शराब सहित दबोच लिया। जिनके पास से 15-15 लीटर की चार कैन बोरो में बरामद कर लिया। जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर पुलिस ने भी बिल्टीगढ़ चौराहा से नगला मवासी निवासी कुलदीप पुत्र मानिकचन्द्र को उसके घर से 190 अवैध शराब के क्वार्टर सहित दबोच लिया। वही पचोखरा पुलिस ने भी सलेमपुर निवासी पप्पू पुत्र रामदास को भी देशी तमंचा 315 बोर सहित दबोच लिया।