Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खैरगढ़ पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

खैरगढ़ पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा 26 जनवारी 2022 को हुई हत्या का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को आला कत्ल सहित गिरफ्तार का किया है।थाना खैरगढ़ क्षेत्र में विगत 26 जनवरी को एक हत्या हुई थी। उक्त घटना में पुलिस ने थाना क्षेत्र से सतेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र, वीरेन्द्र पुत्र नत्थी सिंह निवासी गण ग्राम गहेरी थाना एका को थाना खैरगढ पुलिस द्वारा ककरारा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभि0 सतेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र की निशाहदेही पर एक तमंचा 315 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय भारद्वाज, थाना खैरगढ .व उ.नि. विनोद कुमार.उ.नि. विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।