राघवेंद्र सिह,कानपुर। बीते दिन सोमवार को गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी एच. ब्लॉक के सामने से गुजर रही झांसी रेलवे लाइन में रेलवे ट्रैक पार करते वक्त एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला बुरी तरह घायल व जख्मी हो गई। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर घटनाक्रम में पहुंची prv पुलिस ने महिला को तड़पता देख उसे उठाकर आनन.फानन में अस्पताल ले गई। जहां उसकी रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के नवाबगंज में रहने वाली महिला सुदामा यादव अपने पति गरु यादव व बेटे दिव्यांशु संग बर्रा थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर में करीब 10 दिन पहले ही रहने आई थी और किराए का कमरा लेकर रहती थी। जोकि दादा नगर स्थित फैक्ट्री में काम करती थी। जहां से वह देर शाम तकरीबन 6ः30 बजे अपने काम से घर वापस लौट रही थी। जिस दौरान ट्रैक पार करते वक्त इस घटना का शिकार हो गई। जिससे उनकी मौत हो गई।
Jansaamna