Tuesday, June 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांव बाजीदपुर में मारपीट कर दिया 3 लोगों को घायल

गांव बाजीदपुर में मारपीट कर दिया 3 लोगों को घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में मंगलवार की सुबह पुराने झगड़े को लेकर नामजदो ने एक महिला समेत 3 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।गिरिजेश पत्नी हीरालाल निवासी गांव बाजीदपुर ने रिपोर्ट लिखाई है कि मंगलवार को सुबह 6:00 बजे करीब वह अपने घेर पर पशु बांध रही थी। उसी समय सत्तन व संजू एवं गोपाली पुत्रगण पप्पू तथा शकुंतला पत्नी पप्पू निवासीगण गांव बाजीदपुर एक राय होकर आए और पुराने झगड़े को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने मिलकर पीड़िता को लात घूंसा व लाठी-डंडों से मारा पीटा। जिससे वह घायल हो गई। शोरगुल सुनकर उसका पति हीरालाल एवं लड़का तन्नू बचाने के लिए आए तो आरोपितों ने उनके साथ ही मारपीट की। जिससे वे दोनों घायल हो गए। आरोपित पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके हैं।