Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 1400 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

1400 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

ऊँचाहार,रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली प्रतापगढ़ की सीमा सबीसपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। जिसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया जहाँ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। सोमवार की शाम पुलिस ने सबीसपुर में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान उसके पास से 1400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के पूरे हलई निवासी तुलसीराम को 1400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।