Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऊंचाहार में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

ऊंचाहार में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

कांग्रेस उम्मीदवार अतुल सिंह ने दर्जनों सभाओं में जनता से मांगा समर्थन

ऊंचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने गुरुवार को ऊंचाहार, जगतपुर व रोहनिया विकास खंड में दर्जनों स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क करके अपने लिए जनसमर्थन की अपील की है। इस दौरान ऊंचाहार बस स्टेशन पर उन्होंने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया है।ऊंचाहार के बस स्टेशन के नजदीक रफी अहमद किदवई स्मारक पुस्तकालय में कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह के द्वारा चुनाव कार्यालय का विधि विधान से पूजा कर उद्घाटन किया तथा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सभी का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने सभी से कांग्रेस को जिताने का आवाहन किया।
इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार अतुल सिंह ने क्षेत्र की नुक्कड़ सभाओं में कहा कि रायबरेली को कांग्रेस ने सजाया और संवारा है। रायबरेली की जनता अन्य पार्टियों के लिए मतदाता है किन्तु कांग्रेस के लिए ये परिवार के सदस्य है। उन्होंने उमरन की सभा में कहा कि ऊंचाहार क्षेत्र की जनता के सम्मान के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए वह उम्मीदवार बनकर आए है। ऊंचाहार ब्लाक कांग्रेस कार्यालय को चुनाव कार्यालय के रूप में शुभारंभ के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यह स्व. ठाकुर दलबहादुर सिंह और कुंवर हर नारायण सिंह की धरती है। यहां के लोगों के खून में संघर्ष है। यहां के लोगों ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। विगत दस सालों से यहां का विकास रुक गया है। इस विकास के रुके हुए पहिए को फिर से चलाना है तो कांग्रेस को फिर से जिताना होगा। इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी सहित प्रमुख रूप से अरुण सिंह ,मेहंदी हसन , शिव कुमार पाण्डेय , बाबा भीषम सिंह , शाजू नकवी , इरफान मेंहदी , रेखा विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।