Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेत जा रहे किशोर की गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर की पिटाई

खेत जा रहे किशोर की गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर की पिटाई

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के चड़रई गांव में खेत जा रहे किशोर की गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गाँव निवासी करन कुमार का आरोप है कि रविवार की शाम वो अपने खेत की तरफ जा रहा था। तभी गाँव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।