Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुरादाबाद से लापता युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

मुरादाबाद से लापता युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

फिरोजाबाद। मुरादाबाद से लापता युवती को शिकोहाबाद पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। उसके गुमशुदगी दर्ज थी।
शिकोहाबाद सुभाष चौराहा पर सोमवार की शाम एक युवती खड़ी थी। पुलिस वालों की उस पर नजर गई तो उससे पूछताछ की। लड़की ने अपना नाम मुस्कान बताया। उसने बताया वह रामगंगा बिहार थाना सिविल लाइन मुरादाबाद की रहने वाली है। पुलिस ने लड़की के बताए मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को उसके बारे में जानकारी दी। उसके बारे में पता चलते ही परिवारी जन फिरोजाबाद पहुंचे। परिवारी जनों ने बताया युवती दो दिनों से लापता है। काफी तलाश करने के बाद ही उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तहकीकात करने के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।