Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्रामीणों ने की विद्युत व्यवस्था की मांग

ग्रामीणों ने की विद्युत व्यवस्था की मांग

बकेवर, इटावा।विकासखंड महेवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत लखना देहांत में इंदिरा कॉलोनी जिसमें लगी लाइटों सो पीस नजर आ रही है।जो कि मोहल्ले वासी कई बार शिकायत कर चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं है। जबकि लखना देहात मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी दो नगर पंचायतों के बीच में है। जो उस से सटा हुआ वार्ड आदर्श नगर बकेवर नगर पंचायत से जोड़ता है। जिससे लखना देहात ग्राम पंचायत इंदिरा कॉलोनी निवासी राम कुमार सिंह चौहान, पंकज सिंह, राजा सिंह, अशोक सिंह आदि ने बताया की आदर्श नगर मोहल्ले से कुछ दिन पूर्व एक 6 वर्ष का बच्चा भी अपहरण हो गया था जिससे हम लोग मोहल्ला वासी अपने बच्चों को घर के अंदर ही रखते हैं क्योंकि गलियों में अंधेरा ही बना रहता है। वही जिला अधिकारी व विकासखंड महेवा से मांग की है कि इंद्रा कॉलोनी में लाइट की व्यवस्था की जाए।