Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और मासूम बेटे की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और मासूम बेटे की मौत

सिकंदराराऊ। स्थानीय पंत चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां बेटे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र श्रीनिवासी लाल निवासी गांव पंचमपुर थाना मिरहची जिला एटा गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार को वह गाजियाबाद से अपनी पत्नी और 3 मासूम बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। जैसे ही शाम को 6 बजे करीब स्थानीय पंत चौराहे पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के पहिए के नीचे आकर मुकेश की पत्नी प्रीति 24 वर्ष तथा मां की गोद में लगे पुत्र अतुल उम्र 10 माह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मुकेश और उसके दो मासूम बच्चे बाल बाल बच गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही उपनिरीक्षक सोबरन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शव सीएचसी पहुंचाए तथा ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कोतवाली भेज दिया। घटना के चलते दुर्घटना के चलते बदहवास हालत में मुकेश अपने दो मासूम बेटों को ढाढ़स  बंधा रहा था जो अपनी मां और भाई की मौत के बाद बुरी तरह  बिलख रहे थे।