हाथरस। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के पयर्वेक्षण में थाना चंदपा अंतगर्त ग्राम बिसाना व थाना सादाबाद अंतगर्त ग्राम नगला ध्यान और नौगांवा में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर आकस्मिक दविश व छापेमारी की कायर्वाही की गई।इस दौरान जसवंत पुत्र मदन लाल निवासी नगला ध्यान को 20 पौवे अवैध देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार करते हुए थाना कोतवाली सादाबाद में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अभियोग पंजीत किया गया। कायर्वाही के दौरान उक्त अधिकारियों के साथ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कृष्ण मुरारीसिंह, गुलाब सिंह टीम प्रभारी एसएसटी, उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह भदौरिया, थाना कोतवाली सादाबाद मय टीम शामिल थे। अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
Jansaamna