Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी के आभूषणों सहित दो लोग गिरफ्तार

चोरी के आभूषणों सहित दो लोग गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एसआरएस मैरिज होम में जेबरात चोरी करनेे वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से एसआरएस मैरिज होम से चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ पर अभियुक्तों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के राजगढ़ थाना बोढ़ा निवासी कढिया रोहित पुत्र राजाराम, जनपद आगरा के दयालबाग विहार कालौनी निवासी भावेश वर्मा पुत्र मनोज वर्मा बताया गया। जिनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किये गये।