Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की स्टार प्रचारक पंखुरी पाठक ने किया जनसंपर्क

कांग्रेस की स्टार प्रचारक पंखुरी पाठक ने किया जनसंपर्क

फिरोजाबाद। कांग्रेस की स्टार प्रचारक पंखुरी पाठक ने तिलक नगर, आर्य नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की। पंखुरी पाठक ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हाथ के पंजे का बटन दबाकर प्रियंका गांधी के हाथों का मजबूत करने का काम करें। साथ ही कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तिवारी साफ छबिवाला है। इस दौरान उनका जनसम्पर्क के दौरान फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जनसम्पर्क के दौरान महिला टीम में साक्षी शर्मा, गीता शर्मा, मिथलेश शर्मा, जॉनी यादव प्रदेश सचिव पश्चिमी, महावीर शर्मा, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, राजेश शर्मा राजू, विद्ययाराम राजौरिया आदि मौजूद रहे।