ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रेक्षक ने नगर समेत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, और मतदान के दिन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। प्रेक्षक विशाल गुप्ता ने नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय समेत क्षेत्र के 30 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली व्यवस्था, पानी की व्यवस्था समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को मतदान के दिन दुरुस्त करने के निर्देश दिये। ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। इस मौके पर नगर क्षेत्र के लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » प्रेक्षक ने नगर समेत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Jansaamna