Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुनाव कार्य में लगे अधिकारी की तबियत बिगड़ी

चुनाव कार्य में लगे अधिकारी की तबियत बिगड़ी

हाथरस। 20 फरवरी को जनपद में तीसरे चरण के तहत आयोजित होने वाले मतदान से पूर्व आज शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज से जनपद की तीनों विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में चुनाव कार्य में लगे एक अधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जाता है पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की जनपद की तीनों विधानसभाओं के लिए रवानगी की जा रही है और पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान ही चुनाव कार्य में लगे जिला कार्यक्रम अधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से वहां खलबली मच गई और साथी कर्मचारियों द्वारा तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर उक्त अधिकारी को बेहोशी की हालत में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।