Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मां ने घोटा ममता का गला,गर्भपात कराकर सड़क किनारे फेंका भ्रूण

मां ने घोटा ममता का गला,गर्भपात कराकर सड़क किनारे फेंका भ्रूण

कानपुर। देश ऐसी परिस्थति में है जब हर एक अपनी जिंदगी से जूझ रहा। लोगों के आगे ज़िंदा रहने के लिए खाना पीना टेढ़ी खीर हो गया है। न गत से खाने को है न पहनने और रहने को। लेकिन हर जतन कर इंसान अपनी और परिवार की जीविका चला रहा है। इस बीच एक कल युगी मां ने जो तस्वीर पेश की उसने ममता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्दई मां ने गर्भपात करा कर बच्ची का भ्रूण कपड़े में लपेटकर सड़क किनारे फेंख दिया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहां सुबह पनकी रोड से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा एक 7 महीने की बच्ची का भ्रूण पड़ा देखा। जिसे देख राहगीरों ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर घटनाक्रम में पहुंची। पुलिस ने बच्ची के भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भ्रूण मिलने की खबर पाते ही जिलाधिकारी ने कड़ा एक्शन स्वास्थ्य विभाग के लोगों पर लगाई फटकार,जिनके सख्त आदेशों के बाद आज अन्य डग्गा मार हॉस्पिटलों पर चलेगा जिलाधिकारी का हंटर, जिसके चलते आज कई अस्पतालों में गिर सकती है गाज।