Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अमरनाथ बर्फानी के 56 भोग दर्शन 28 को,शिव विवाह व बारात 1 को

अमरनाथ बर्फानी के 56 भोग दर्शन 28 को,शिव विवाह व बारात 1 को

हाथरस। शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट पर शांतिकुंज स्थित बाबा अमरनाथ बर्फानी मंदिर पर 28 फरवरी को शाम 5 बजे से भगवान भोलेनाथ के अलौकिक छप्पन भोग के दर्शन आयोजित होंगे। जबकि 1 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ का शिव विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही भोलेनाथ की बारात भी धूमधाम से निकलेगी।
आयोजकों द्वारा उक्त जानकारी देते हुए समस्त धर्म प्रेमी जनता से भगवान भोलेनाथ के छप्पन भोग, प्रसादी के दर्शन करने एवं महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की बारात व शिव विवाह महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।