Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 175 रोगियों का नेत्र परीक्षण, 65 का होगा आपरेशन

175 रोगियों का नेत्र परीक्षण, 65 का होगा आपरेशन

हाथरस।  जी बाबा नेत्र चिकित्सालय संस्थान मथुरा द्वारा विशाल कैंप प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बिछिया इगलास रोड में मनोज शर्मा प्रधानाचार्य के सफल नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें डॉ. सुमित द्वारा 175 आंखों से संबंधित मरीजों को देखा गया। 65 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका मथुरा में आंखों का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। अन्य को दवा दी गई।
इस अवसर पर रुहेरी मंडल के पदाधिकारियों द्वारा कैंप में सहयोग करने पर मनोज शर्मा द्वारा पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित, मंडल महामंत्री विवेक रावत, अनंत सोलंकी, अशोक उपाध्याय, हरिओम चौधरी, सरिता शुक्ला, जवाहर लाल शर्मा पत्रकार, दिनेश पाठक, कपिल दीक्षित, संतोष शर्मा, अजय रावत आदि उपस्थित थे।