Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पाड टूटने से गिरकर राजमिस्त्री घायल

पाड टूटने से गिरकर राजमिस्त्री घायल

फिरोजाबाद। रसूूलपुर क्षेत्र छोटा मिर्जा में पाड टूटने से गिरकर राजमिस्त्री घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना नारखी के गांव खुशालपुर निवासी रजनीश पुत्र महाराज सिंह अपने घर से थाना रसूलपुर के छोआ मिर्जा का नगला में राजमिस्त्री का काम करने के लिए आया हुआ था। जहॉ काम करते समय अचानक पाड टूट गया। जिससे दीवार गिरने से दबकर राजमिस्त्री घायल हो गया। पाड गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। जिन्होने घायल हो उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।