Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक को पिता-भाई ने मारपीट कर किया घायल

युवक को पिता-भाई ने मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद।  नारखी के गांव गडरिया में मामूली विवाद को लेकर मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।थाना नारखी के गांव गडरिया निवासी नरसिंह पाल को आज पुलिस द्वारा डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहॉ नरसिंह पाल ने बताया कि घरेलू विवाद होने पर उसके पिता-भाई आदि ने मारपीट कर घायल किया। घायल युवक ने पिता-भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।