Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अचेत हालत में मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

अचेत हालत में मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

फिरोजाबाद। टूंडला क्षेत्र एनएच-टू पर अज्ञात व्यक्ति अचेत हालत में पडा मिला। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहॉ चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया।  टूंडला क्षेत्र एनएच-टू हाईवे के किनारे लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति अचेत हालत में पुलिस को मिला। जिसको आनन-फानन में उपचार के लिए पीएससी टूंडला में भर्ती कराया गया। जहॉ उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी। चिकित्सक ने जॉच के दौरान मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की शिनाख्त न होने पर शव को शव विच्छेदन गृह मं रखा गया।