Monday, June 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायक ने चंद्रवार गेट रेलवे पुलिया का निर्माण कार्य निरीक्षण कर, जानी हकीकत

विधायक ने चंद्रवार गेट रेलवे पुलिया का निर्माण कार्य निरीक्षण कर, जानी हकीकत

फिरोजाबाद। चंद्रवार गेट रेलवे पुलिया का निर्माण कार्य करीब अंतिम दौर की तरफ है। वर्तमान नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत जानी गई। वहीं कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित को दिए गए।विधानसभा चुनाव होते ही वर्तमान नगर विधायक मनीष असीजा फिर से क्षेत्र में उतरते दिख रहे है। उनके द्वारा लगातार शहर में चल रहे कार्यों की निगरानी की जा रही है। जिससे कार्यों को तय समयानुसार पूर्ण कराया जा सके। वर्तमान सदर विधायक ने बताया कि रेलवे पुलिया का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण की ओर है। अप्रैल माह के अंत में यह कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इसका निर्माण होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।