Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली तक खुला रहेगा गोबिन्द नगर बाजार

होली तक खुला रहेगा गोबिन्द नगर बाजार

कानपुर । गोविंद नगर बाजार की साप्ताहिक बंदी दिन मंगलवार को होती है।18 मार्च को होली जैसा महत्वपूर्ण त्यौहार है । 8 व 15 मार्च मगंलवार को गोविंद बाजार की साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद गोविंद नगर बाजार उक्त दिवसो को खुला रहेगा । यह जानकारी गोविंद नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य ने दी ।उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दिन गोविंद नगर बाजार खुला रखने का उपरोक्त फैसला गोबिन्द नगर व्यापार मंडल की रविवार को नदंलाल चौराहा स्थित व्यापार मडंल कार्यालय में संपन्न बैठक में लिया गया । उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के उपरोक्त निर्णय की जानकारी जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं उपश्रमायुक्त को भी दे दी गई हैं ताकि कारोबारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो ।बैठक में गुड्डी शर्मा,धर्मन्द्र राय,सरदार हरप्रीत सिंह स्वीटी,राजबाबू गुप्ता,अनुराग अग्निहोत्री, नवीन चुगआदि मौजूद रहे।