Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो पक्षों में हुई मारपीट, एक युवती समेत दो लोग घायल

दो पक्षों में हुई मारपीट, एक युवती समेत दो लोग घायल

ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के पुरबार सवैया में खेत में बनी नाली से पानी जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक युवती समेत दो लोग घायल हो गये। परिजनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुबह गाँव निवासी रामप्रताप व शिवशंकर के बीच खेत में बनी नाली से पानी जाने को लेकर कहासुनी होती रही और थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। घटना में रामप्रताप की बेटी कांति देवी व शिवशंकर का बेटा शिवांक घायल हो गये। परिजनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।