Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खरीदारी कर रही महिला का जेब कतरी महिलाओं ने काटा बैग

खरीदारी कर रही महिला का जेब कतरी महिलाओं ने काटा बैग

कानपुर दक्षिण। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र मे स्थित चालीस दुकान मे आज दोपहर मीनाक्षी गुप्ता खरीदारी कर रही थी। मीनाक्षी ने दोनो महिलाओ पर आरोप लगाते हुये बताया की दोनो महिला जेबकतरी है। उन्होने मेरे बैग मे खरीदारी कर रखे गये सामान को चुराने के लिये पहले बैग को उपनी तरफ खिसकाया और मौका पाकर झोले को साईड से काट दिया। जिसके बाद उसमे रखे गये सामान को निकाल रही थी। मीनाक्षी को थोड़ा शक हुआ, तो नीचे रखे बैग को सुरक्षा की द्रष्टि से ऊपर रखने के लिये उठाया, तो झोला एक साईड से कटा हुआ था। साथ ही बगल मे बैठी महिला का हाथ अंदर घुसा हुआ था। जिसपर मीनाक्षी ने महिला को रगें हाथ पकड़ लिया।और कंट्रोल रूम को सूचना दी।वही मौके पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस दोनो आरोपित महिला को पूछताछ के लिये थाने ले कर गई।