Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीच सड़क पर चले ईंट-पत्थर, कई घायल

बीच सड़क पर चले ईंट-पत्थर, कई घायल

कानपुर दक्षिण। किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर चौराहे पर आज शाम गुटबाजी मे कुछ युवको मे आपसी झगड़े के चलते दोनो पक्षो की तरफ से ईट प्त्थर चलने लगे। जिससे कई राहगीरों के सिर व हाथ पैरों मे गंभीर चोटे आ गई।आवास विकास हंसपुरम निवासी अनुज ने बताया कि वह जूही डिपो स्थित एक प्रिन्टिंग प्रेस मे काम करता है। शाम को घर जाते समय साकेत नगर पराग डेरी के सामने कुछ युवकों मे झगड़ा हो रहा था। मुंहाचाही कब ईट पत्थर मे बदल गई। बीच सड़क ईट पत्थर चलता देख लोगों मे भगदड़ मच गई।जब तक मै निकल पाता एक ईट मेरे सिर पर आकर लगा। मै  लहुलूहान हो गया और सड़क पर गिर पड़ा।वही घायल अनुज ने बताया कि वह अपने निजी काम से कही जा रहा था। बीच सड़क चल रहे ईट पत्थर की चपेट मे आकर घायल हो गया, जहॉ मौके पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परिक्षण के अस्पताल भेजा।