Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्कूटी ठीक करने में लगी आग,हडकम्प

स्कूटी ठीक करने में लगी आग,हडकम्प

हाथरस। तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज के नीचे आज उस वक्त भारी हडकम्प एवं अफरा-तफरी मच गई जब एक मिस्त्री द्वारा स्कूटी को ठीक करते समय उसमें अचानक आग लग गई और आग लगने की घटना से भारी हड़कंप मच गया। बताया जाता है तालाब ओवरब्रिज के नीचे एक बाइक एवं स्कूटी मिस्त्री द्वारा एक स्कूटी की रिपेयरिंग की जा रही थी और रिपेयरिंग के दौरान स्कूटी में अचानक आग लग गई। जिससे वहां पर भारी हड़कंप एवं अफरा-तफरी मच गई और तमाम लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े तथा आग लगने से स्कूटी भी जलकर खाक हो गई।