Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी अपना आधार कराएं लिंक

विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी अपना आधार कराएं लिंक

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) पा रही सभी लाभार्थियों के आधार का प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है अन्यथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा। समस्त अनुदान प्राप्त कर रही लाभार्थी जन सुविधा केन्द्र से सम्पर्क कर पेंशन पोर्टल से आधार प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करें।यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा दी गई है।