Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाते से उड़ाये 50 हजार,लौटवाये

खाते से उड़ाये 50 हजार,लौटवाये

हाथरस। साइबर क्राइम एवं धोखाधड़ी के मामले काफी जागरूकता के बावजूद भी अभी कम नहीं हो रहे हैं और एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर दोस्त बताते हुये दीपक त्रिपाठी पुत्र रवेन्द्रनाथ निवासी रमनपुर के खाते से पेटीएम के माध्यम से फ्रॉड कर 50 हजार रूपये पार कर दिये और शिकायत के बाद पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा रुपए वापस कराये गये हैं। रुपए वापस कराने वाली साइबर सेल टीम में निरीक्षक चतर सिंह राजौरा प्रभारी साइबर, सिपाही गौरव तोमर, आलोक कुमार, मोहित कुमार शामिल थे।