Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छेड़छाड़ का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने पीटा

छेड़छाड़ का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने पीटा

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के खांड़ेपुर निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस मे रहने वाले लल्लू उर्फ कमलेश व कल्लू उर्फ कमल अक्सर उससे छेड़छाड़ व अश्लील भरे कमेंट करते है। बीते दिन पीड़िता घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। जिस दौरान दोनो ने नशे की हालत में गंदे कमेंट करना शुरू कर दिया। जिसका पीड़िता ने विरोध किया, तो दोनो दबंगो ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिये। मारपीट देखकर मोहल्ले की अन्य महिलायें एकत्र होकर पीड़िता को दबंगो के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद दबंगो ने अपनी छत पर चढ़ कर पीड़ि़ता के घर पर ईट गुम्मे चलाये। जिससे तंग आकर पीड़िता ने थाने पहुंच कर लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसपर नौबस्ता पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जॉच मे जुटी।