फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर गैस और तेल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। मोदी सरकार ने भारत के नागरिकों के साथ धोखा और विश्वासघात और छल किया है। चुनावों में लोगों के वोट बटोरने के लिए लगभग 137 दिनों तक पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी के दामों को स्थिर रखा गया और अब पिछले लगभग 11 दिनों से लगातार इनकी कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। डेली लगभग 80 पैसे की बढ़ोतरी तेल पर करके और गैस सिलेंडर पर 50 बढ़ाकर अब डीजल नौवें दिन लगभग 95 और पेट्रोल लगभग 103 हो चुका है। 11 दिनों में लगभग पेट्रोल, डीजल पर 6 से 7 रूपये की वृद्धि हो चुकी है और यह सरकार जनता से निरंतर झूठ पर झूठ बोल रही है और इनकी जन विरोधियों के कारण जनता की कमर टूट चुकी है। यह जनता के साथ विश्वासघात है केंद्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इस जनविरोधी कार्याे को अंजाम दे रही है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस लूट से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी।प्रदर्शन करने वालों में धर्म सिंह यादव, क्षेत्रपाल मुकेश गौड़, चंद्रकांत यादव, दुष्यन्त धनगर, प्रतिमा पाल, शाहिद अली, प्रतीक चतुर्वेदी, रोहित यादव, विजय यादव, रामकृष्ण यादव आदि है।
Jansaamna