Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग लगने से हुआ लाखों का हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचे नगर विधायक

आग लगने से हुआ लाखों का हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचे नगर विधायक

फिरोजाबाद। सुहाग नगर सेक्टर एक में एक घर में भीषण आग लग गई। जिसमे घर का सारा सामान जलकर राख गया हो गया। जिससे लाखो का नुकसान हो गया। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना पर नगर विधायक मौके पर पहुंचे। मामला सुहाग नगर सेक्टर नं. एक माता वाली गली का है। जहां शैलेश शर्मा के घर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पीड़ित के पैरो तले जमीन खिसक गई। आग इतनी भयंकर थी कि जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की जानकारी होते ही आस-पडोस के लोग भी मौके पर भागते देखे गए।लोग भी आग बुझाने में जुट गए। आग के विकराल रूप को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। जैसे ही नगर विधायक मनीष असीजा को जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल तहसीलदार को मौके पर बुलाया। जहां नुकसान का आंकलन कराया। नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।